Posts

Showing posts with the label News

Aditya L1- ISRO ने सफलता पूर्वक लांच किया सूर्य का अध्ययन करने वाला उपग्रह आदित्य L1

Image
Aditya L1- ISRO ने सफलता पूर्वक लांच किया सूर्य का अध्ययन करने वाला उपग्रह, यह सूर्य की हेलो कक्षा में परिक्रमा करेगा. Aditya L1  आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है।  अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 ( एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर है ।  L1 बिंदु के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में रखे गए उपग्रह को सूर्य को बिना किसी ग्रहण/ग्रहण के लगातार देखने का प्रमुख लाभ होता है।  इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव को देखने का अधिक लाभ मिलेगा। PSLV-C57 रॉकेट की मदद से आदित्य L1 को ISRO ने सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। कैसे काम करेगा आदित्य L1? Aditya L1 Mission Profile  यह L1 बिंदु पर इसरो का पहला मिशन भी होने जा रहा हैयह सही है, आपने मीडिया में जो देखा होगा उसके विपरीत, आदित्य-एल1 सूर्य की ओर नहीं जा रहा है।   इसके बजाय, यह अंतरिक्ष में लैग्रेंज 1 या एल1 बिंदु नामक क्षेत्र में जा रहा है (इसीलिए इसे आदित्य-𝗟𝟭...

Pratpagarh News: फ़िल्म Jailer के प्रमोशन के दौरान राजा भैया से मिले सुपरस्टार रजनीकांत

Image
फ़िल्म Jailer के प्रमोशन के दौरान "राजा भैया" से मिले सुपरस्टार "रजनीकांत" हाल ही में सुपरस्टार " रजनीकांत " आयी हुई नई फिल्म Jailer (जेलर) जो 10 अगस्त को रिलीस हुई थी। उसी फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान रजनीकांत ने " रघुराज प्रताप सिंह" (राजा भैया) से मुलाकात की है। फ़ोटो:- सुपरस्टार रजनीकांत और राजा भैया इस मुलाकात के दौरान राजा भैया ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर मुलायम की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि-  " रामायण में "थलाइवा" रजनीकांत का स्वागत करने का सौभाग्य मिला। वे देश के सबसे बड़े महानायक हैं लेकिन केवल फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं। उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति, दिनकर जी की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल सादर भेंट किया"। और दूसरे ट्वीट में लिखा कि मैं जेलर देखने उत्सुक हु। " भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की मेजबानी करना एक वास्तविक सम्मान और हमारा सौभाग्य था, जो सबसे बहुमुखी अभिनेता होने के अलावा एक बहुत ही नेक और पवित्र आत्मा भी हैं। उनकी नवीनतम फिल्म "जेलर...

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ को मिली Mumbai के लिए नयी Train

Image
प्रतापगढ़ को मिली Mumbai के लिए नयी Train, तुलसी एक्सप्रेस प्रतापगढ़ के लोगो को मुम्बई जाने के लिए अब और परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। क्योंकि प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता की मेहनत रंग लायी जिसका नतीजा यह निकला कि प्रतापगढ़ को मुम्बई के लिए एक नयी ट्रेन , जिसका नाम " तुलसी एक्सप्रेस " है मिल गयी है। Pratapgarh News- प्रतापगढ़ को मिली Mumbai के लिए नयी Train कब से चलेंगी नयी ट्रेन तुलसी एक्सप्रेस को 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार को प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता के द्वारा सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कहा से कहा तक चलेगी तुलसी एक्सप्रेस अयोध्या से चलकर प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज के रूट से मुंबई को जाएगी। वर्तमान में प्रतापगढ़ से मुम्बई के लिए कितनी ट्रेनें चलती है वर्तमान समय मे प्रतापगढ़ में मुंबई के लिए मात्र दो ट्रेनें चलती है।  एक ट्रेन उद्योग नगरी है जो प्रतापगढ़ से अमेठी, लखनऊ और कानपुर के रास्ते से मुम्बई को जाती है। दूसरी ट्रेन साकेत एक्सप्रेस है जो प्रतापगढ़ से प्रयागराज के रास्ते से मुम्बई को जाती है। प्रतापगढ़ से मुम्बई के...

Allahabad University की शिक्षिका राशि ने चौथी बार बढ़ाया देश का मान

Image
'एसोसिएशन आफ इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग'(लंदन) की जूरी मे, लगातार चौथी बार शामिल हुई इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शिक्षिका के. राशि कुमार   फ़ोटो- के. राशि रेडियो जगत की जानी-मानी आवाज, "के. राशि बदलिया कुमार" ने अंतर्राष्ट्रीय फलक पर एक बार फिर से ना केवल संगमनगरी का बल्कि पूरे देश मान बढ़ाया है। लंदन की प्रतिष्ठित संस्थान " एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग" (AIB) ने उन्हें लगातार चौथी बार 2023 के लिए अपने पुरस्कारों के चयनकर्ताओं में शामिल किया है। इससे पहले वे सन 2020, 2021 व 2022 में भी जज रह चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के चयनकर्ताओं के पैनल में वह लगातार चौथे साल भारत की एकमात्र महिला प्रतिनिधि हैं।   AIB 2023 Judges list सम्पूर्ण विश्व से 53 चयनकर्ताओं में शामिल भारत की तीन शख्सियतो में एक नाम 'राशि' का भी है। दो अन्य शख्सियत अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रोड्यूसर राजेन गराबादु और वरिष्ठ पत्रकार रतन भारद्वाज हैं। एआईबी (AIB) प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता, टीवी, रेडियो, ऑडियो और डिजिटल प्रोडक्शन के क्षेत्र में पुरस्का...

B.Ed. vs B.T.C. Court Case समझिए!

Image
B.Ed. vs B.T.C. Court Case समझिए!- B.Ed और BTC का पूरा मामला कोर्ट में अटका हुआ था उसका निर्णय आ चुका है, इस आर्टिकल में हम B.ED. और B.T.C. के बीच जो मामला कोर्ट में अटका हुआ था उसकी चर्चा पॉइंट टू पॉइंट करेंगे। डिसीजन में तीन मुख्य बातें की गई है व इनको RTE 2009 की कसौटी पर परखा गया है-  B.Ed. vs B.T.C. Court Case  1. क्या B.Ed. हायर क्वालिफिकेशन है ? 2. गजट नोटिस लाने का कारण क्या था ?  3. 2018 का गजट नोटिफिकेशन किस तरह से लाया था ? सुप्रीम कोर्ट के अनुसार B.Ed. प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए उचित अर्हता नहीं है जिसकी वजह से प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता नीचे जा सकती है और RTE 2009 के एक मुख्य पहलू का उल्लंघन होगा जो है- शिक्षा की गुणवत्ता क्या B.Ed. हायर क्वालिफिकेशन है ? 👉 इस पर भी सुप्रीम कोर्ट का कहना यह है कि अगर B.Ed. हायर क्वालिफिकेशन होता तो 6 महीने का ब्रिज कोर्स क्यों करवाया जाता है ?  इसका मतलब NCTE भी जानता है कि B.Ed उचित  योग्यता नही है और पेडागॉजी के विभिन्न पहलुओं से अछूता है। 👉 एक जगह यह भी कहा गया है कि इस नोटिस का उद्देश्य शिक्षा की गुण...

Cyber Security - "ऑपेरशन कुकी मॉन्स्टर" सील किया गया दुनिया की सबसे बड़ी साइबर क्राइम वेबसाइट जेनेसिस मार्केट

Image
ऑपेरशन कुकी मॉन्स्टर के तहत 17 देशो की पुलिस ने सील किया दुनिया की सबसे बड़ी साइबर क्राइम डार्क वेब साइट "जेनेसिस मार्केट" Cyber Security की दृष्टि से 17 देशों की पुलिस एक साथ मिलकर साइबर क्राइम करने वाली डार्क वेबसाइट जिनेसिस को सील कर दिया है, यह वेबसाइट लोगो के पर्सनल डाटा को चुराकर उनका लैपटॉप लॉक कर देती थी फिर उसे अनलॉक करने के लिए पैसों की डिमांड करती थी । BCC के मुताबिक जेनेसिस मार्केट के पास बिक्री के लिए 2 मिलियन लोगो के 80 मिलियन क्रेडेंशियल और डिजिटल फिंगरप्रिंट थे। फ़ोटो साइबर सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियों ने 200 से अधिक जगहों पर छापेमारी कर के लगभग 120 लोगो को गिरफ्तार किया है  साइबर अपराधी जेनिसिस के जरिये रैमसमवेयर अटैक करते थे नेशनल इकनोमिक क्राइम सेंटर के डायरेक्टर रोबर्ट जोंस ने कहा कि- जेनिसिस को यूज़ करने के लिए आपको शातिर साइबर अपराधी होने की जरूरत नही थी अगर आपको सर्च इंजन इस्तेमाल करना आता है तो आप आसानी से क्राइम कर सकते है। जेनिसिस मार्केट का इस्तेमाल ज्यादातर धोखाधड़ी के लिए किया जाता था साइबर क्रिमिनल इसका प्रयोग रैम्सम वेयर के अटैक के लिए जेनेसिस का इस...

India-Bangladesh Friendship - भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत,

Image
India-Bangladesh Friendship बांग्लादेश ने अपने चिट्टागोंग सी पोर्ट और सिल्हेत एयरपोर्ट को, भारत को प्रयोग करने का दिया ऑफर बांग्लादेश से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आयी है ,बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत को अपने पोर्ट को प्रयोग करने का नेवता दिया है, यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है क्योंकि बांग्लादेश के इस पोर्ट पर चीन की नजरें थी, जिसे बांग्लादेश ने भारत को प्रयोग करने का आमंत्रण दिया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना | फ़ोटो: सोशल मीडिया बांग्लादेश ने भारत को चिट्गोंग और सिल्हेत पोर्ट क्यों दिया? बांग्लादेश ने अपना पोर्ट भारत को क्यों दिया इसका जवाब जानने के लिए हमे सबसे पहले इन दोनों पोर्टो की लोकेशन को जानना होगा क्योंकि इनकी लोकेशन ही मुख्य कारण है जिसकी वजह से  बांग्लादेश देश ने अपने चिट्गोंग और सिल्हेत पोर्ट को भारत को देने का फैसला किया है। चिट्गोंग पोर्ट की लोकेशन भारत के पूर्व में बांग्लादेश बसा हुआ है जोकि अपने कटे फटे कोस्टल क्षेत्र के लिए जाना है और बांग्लादेश में पूर्व में चिट्गोंग बंदरगाह है और इस चिट्गोंग बंदरगाह के बगल भारत का मिज़ो...

Right to Health Bill - क्यों हो रहा है राइट टू हेल्थ बिल का विरोध

Image
राजस्थान के डॉक्टर कर रहे है राइट टू हेल्थ विरोध राजस्थान सरकार द्वारा पेश किया गया राइट टू हेल्थ बिल जिसे राजस्थान के डॉक्टर राइट टू किल बिल कह रहे हैं इस आर्टिकल में हम राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए राइट टू हेल्थ बिल के सभी अच्छे और खराब पहलुओं पर चर्चा करेंगे आखिर क्यों इसका विरोध हो रहा है और इससे जनता को क्या फायदा होगा। फ़ोटो: राइट टू हेल्थ राइट टू हेल्थ बिल क्या है जैसा कि भारतीय संविधान में आर्टिकल फोर्टी सेवन (47) के तहत सभी नागरिकों के लिए देश मे अच्छे इलाज के लिए प्रावधान किया गया है ,उसी आर्टिकल-47 का प्रयोग करते हुए राजस्थान सरकार ने राइट टू हेल्थ बिल को   राजस्थान में लागू करना चाहती है लेकिन राजस्थान के डॉक्टर इस बिल का विरोध कर रहे हैं क्योंकि इस बिल में राजस्थान सरकार ने यह  प्रावधान किया है कि राज्य के सभी लोगों को राज्य के अंदर किसी भी अस्पताल में इमरजेंसी में भी चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट हो उसमे उसका इलाज मुफ्त में किया जाएगा । राजस्थान के डॉक्टर क्यों कर रहे है इसका विरोध सरकार द्वारा उठाया गया कदम बहुत ही सराहनीय है तो डॉक्टर इसका विरोध क्यों क...

Aero india Show 2023 - HAL के एयरक्राफ्ट पर वापस लगाई गई भगवान हनुमान की फ़ोटो

Image
ऐरो शो के आखिरी दिन HAL के विमान पर वापस आयी हनुमान जी की फ़ोटो सार:- ऐरो इंडिया शो के दौरान HAL के ट्रेनर विमान पर लगी हनुमानजी की फ़ोटो से हुआ था विवाद, बाद में HAL ने फ़ोटो को विमान से हटा दिया था, लेकिन ऐरो शो के आखिरी दिन विमान पर वापस लगाई गई फ़ोटो। फ़ोटो:-HLFT-42 Aero India Show 2023 - Highlights in Hindi- 13 फरवरी को शुरू होने वाला ऐरो इंडिया कार्यक्रम जो की बंगलूरू के येलाहक्का नामक जगह पर आयोजित हुआ था वह 17 फरवरी को समाप्त हो चुका है, यह ऐरो इंडिया 2023 इस वर्ष अपना 14 संस्करण मना रहा था। ऐरो इंडिया 2023 की थीम - "द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटी था"। इसका उद्दघाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था, यह केवल पहले एक एयर शो हुआ करता था , लेकिन अब यह भारत की ताकत बन चुका है। मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की माने तो ऐरो इंडिया शो 2023 में दुनिया भर के 98 देशो ने हिस्सा लिया, जिसमे से इस एयर शो में 32 देशो के डिफेंस मिनिस्टर और 29 देशो के एयर चीफ मार्शल ने हिस्सा लिया था। इस एयर शो के दौरान नौ प्रोडक्ट को लांच किया गया था जिसमे एक है HLFT-42 जिसका निर्माण हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कि...

लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करने की मांग, प्रतापगढ़ के BJP सांसद ने लिखा PM मोदी को पत्र

Image
भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने लिखा PM मोदी को और CM योगी को पत्र, लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करने की करी मांग सांसद द्वारा लिखा गया पत्र प्रतापगढ़ के सदर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद माननीय संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर या लखनपुर करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में त्रेतायुग की एक पौराणिक घटना का जिक्र करते हुए अपने पत्र में लिखा कि.... सांसद द्वारा PM मोदी को लिखा गया पत्र " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जिसे स्थानीय मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने बतौर आयोध्या नरेश, श्री लक्ष्मण जी को भेंट दिया था और उसी कारण लखनऊ का नाम लखनपुर और लक्ष्मणपुर रखा गया था किंतु कालान्तर में 18वी सदी में नवाब आसफुदौला ने उसका नाम परिवर्तित करके लखनऊ कर दिया था और उसी परंपरा में लखनऊ नाम चला आ रहा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि शानदार सांस्कृतिक विरासत के समृद्ध देश में आज हमारी भावी पीढ़ी को अमृत कालखंड में भी लखनऊ के नवाबों की विरासत और निकम्मे पन...

India-France Friendship : क्या भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के लिए छोड़ देगा फ्रांस का साथ !

Image
क्या भारत को "AUKUS" में शामिल करना चाहता है अमेरिका और यूके  यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका भारत को AUKUS में शामिल करना चाहते हैं। Photo.(india-France)  AUKUS क्या है? AUKUS में तीन देश शामिल है ऑस्ट्रेलिया, यूनाईटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, और यूनाइटेड किंगडम  जिनका उद्देश्य एक साथ मिलकर न्यूक्लियर कैपेबल सबमरीन का निर्माण करना है ,और अब UK इस गठबंधन का विस्तार करना चाहता है जिसमे इंडिया और जापान को भी शामिल करना चाहता है। भारत ने फ्रांस के साथ कुछ समय पहले 6 सबमरीन बनाने की डील की थी जिसमे से कलवरी, करंज, खंडेरी, बेला ,बागीर बनकर तैयार हो चुकी है और आईएनएस बागशीर निर्माणाधीन है कुछ दिनों में यह सबमरीन भी इंडियन नेवी को मिल जाएगी।  इसी डील के कारण अमेरिका ,UK की मदद से AUKUS में भारत को शामिल करवाना चाहता है। और अगर भारत इस गुट में शामिल होता है तो ,भारत के रिस्ते फ्रांस के कमजोर होंगे। मौजूदा समय की बात की जाए तो दुनिया का हर देश दूसरे देश के साथ व्यापार करना चाहता है और अगर व्यापार हथियार का हो तो बात ही कुछ और होती है क्योंकि एक देश का दूसरे देश के साथ जब भी हथियारों क...

BharOS Operating System : IIT मद्रास ने बनाया भारत का अपना सुरक्षित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम

Image
 IIT मद्रास ने बनाया भारत का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम - BharOS BharOS Operating System : IIT मद्रास ने बनाया भारत का अपना सुरक्षित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम 24 जनवरी को आत्म निर्भर भारत योजना के तहत भारत के कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक इन्फॉर्मेशन मंत्री अश्वनी वैष्णव ने IIT मद्रास की एक कंपनी JandKops के द्वारा तैयार किये गए ऑपरेटिंग सिस्टम BharOS का सफल परीक्षण किया।  BharOS ऑपरेटिंग सिस्टम की खासियत                       BharOS   System Name                                                     system Fullform                   NDA SYSTEM NO Default App PASS SYSTEM Private App Store Service NOTA SYSTEM Native Over the Year IIT मद्रास द्वारा विकसित किये गए इस ऑपरेटिंग सिस्टम को सबसे सुरक्षित माना जा रहा है क्योंकि BHA...

Agni 5: क्या India ने Agni 5 बताकर, कर लिया Hypersonic Missile का परीक्षण?

Image
क्या सच मे भारत ने दुनिया को Agni 5 Missile बताकर, कर लिया हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट:  भारत ने 16 दिसम्बर को Agni   5   Missile का सफल परीक्षण किया था तब भारत ने परीक्षण के पहले ही अडवाइजरी जारी करके बताया था कि अग्नि 5 की मारक क्षमता 5000 Km  है ,लेकिन चीन ने कहा कि भारत इंटरकॉन्टिनेंटल (एक महादीप से दूसरे महादीप तक) मिसाइल बना रहा है और भारत झूठ बोलता है की Agni 5 की मारक क्षमता 5000Km तक है असल Agni 5 की मारक क्षमता करीब 8000 km है और भारत पूरे एशिया को अपनी जद में लेना चाहता है।  फ़ोटो : AGNI 5 16 दिसंबर 2022 को  Agni 5 missile के सफल परीक्षण के बाद यह खबर निकल के सामने आयी कि Agni 5 ने 7000 KM की दूरी तय की इस खबर ने दुनिया मे तहलका मचा दिया खासकर चीन में, क्योंकि चीन ने पहले ही बताया था कि Agni 5 Missile की Range (मारक क्षमता ) 8000 KM है ।  इस बात पर लोगो ने DRDO से पूछा कि ये कैसे हुआ तो DRDO ने जवाब दिया कि हमने इसके वजन में कुछ कमी की थी जिसकी वजह से हमने अधिक दूरी प्राप्त की। Hypersonic Missile क्या है? हाइपरसोनिक मिसाइलें उन मिसाइल को ...