Puja Niyam: पूजा करने के नियम, पूजा करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
Puja Niyam: पूजा करने के नियम, पूजा करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए हम सब रोज पूजा करते है, लेकिन इस भाग दौड़ भरी लाइफ की वजह से हम सब कभी न कभी पूजा करने में जल्दबाजी और गलती कर देते है, क्या आपको पता है कि आप चाहें जैसे भी पूजा करते हो लेकिन पूजा करने का भी एक नियम होता है, जैसे आपको किस दिशा में मुख करके पूजा करनी है, कौन सी देवी या देवता को कैसे पुष्पों को चढ़ाना है तथा पूजा करते समय पूजन की किस वस्तु को किधर रखना चाहिये, तुलसी के पत्ते कैसे तोड़ना चाहिए, तुलसी के पत्ते किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए, बेलपत्र किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए, अगर यह बातें आपको नही पता है तो हम इन सभी बातों को इस आर्टिकल में बताने जा रहे है जिसे आप अध्ययन करके अपनी पूजा को व्यवस्थित कर सकते है। [TOC] पूजा करते समय पूजन की किस वस्तु को किधर रखना चाहिये इस बात का भी शास्त्र ने निर्देश दिया है। इसके अनुसार वस्तुओं को यथास्थान सजा देना चाहिये। बायीं ओर (1) सुवासित जल से भरा जलपात्र (2) घंटा (3) धूपदानी और (4) तेलका दीपक भी बायीं ओर रखे। दायीं ओर (1) घृतका दीपक और (2) सुवासित जलसे भरा ...