The Kerala Story : फ़िल्म जिसमे लड़कियों की तस्करी और अवैध व्यापार की कहानी को दिखाया गया है

 The Kerala Story : फ़िल्म जिसमे लड़कियों की तस्करी और अवैध व्यापार की कहानी को दिखाया गया है
Kerala Story मूवी का ट्रेलर रिलीस कर दिया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा है और ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है, आखिर इस मूवी में क्या दिखाया गया है जिसकी चर्चा जोरो-शोरो से है, इस आर्टिकल में हम फ़िल्म THE KERALA STORY के बारे में सारी चर्चा करेंगे। 

The Kerala Story : फ़िल्म जिसमे लड़कियों की तस्करी और अवैध व्यापार की कहानी को दिखाया गया है
फ़ोटो: the kerala story

फ़िल्म केरला स्टोरी का जब पहली बार टीजर आया था तभी से यह फ़िल्म खूब चर्चा में रही है क्यों इस टीजर में कुछ ऐसा दिखाया गया था जिसकी कल्पना भी नही किया जा सकता है इस टीजर के माध्यम से फ़िल्म के मेकर्स ने बताया कि " केरल में कैसे हजारो लड़कियों की तस्करी और अवैध व्यापार किया जाता है टीजर के मुताबिक अभी तक केरल से करीब 32 हजार से अधिक लड़कियों का अपहरण किया जा चुका है"।

यहीं से केरल को इस्लामिक राज्य बनाने का एक अभियान शुरू किया जाता है, केरल में यह घटनाएं एक दशक से भी ज्यादा समय से हो रही है। इस पर मेकर्स ने लंबे समय से रिसर्च किया है।

जब फ़िल्म का टीजर पहली बार आया था तब तारिक फतेह जो कि अब नही रहे उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया और लोगो से अपील की थी कि उन्हें इस फ़िल्म को देखनी चाहिए और केरल में ये जो कुछ भी हो रहा है लोगो को इसके बारे में पता होना चाहिए।

The Kerala Story चर्चा में क्यों है?

  • फ़िल्म THE केरला स्टोरी में 32 हजार लड़कियों के गायब होने की कहानी है जो कभी भी घर लौटकर वापस नही आई।
  • फ़िल्म में जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर फोकस किया है कि कैसे दूसरी जाति की लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
  • फ़िल्म में ये भी दिखाया गया है कि केरल से जितनी भी लडकिया गायब हुई उन्हें आईयसआईयस या युद्धग्रस्त इस्लामिक देशो में तस्करी कर दिया गया है।
  • फ़िल्म में इस पर भी चर्चा किया गया है कि केरल में हिन्दू और ईसाई समुदाय की लड़कियों को जानबूझकर कर टारगेट किया जा रहा है।
पिछले साल नवंबर महीने में जब केरला स्टोरी का टीजर आया था तब केरल के MP  जॉन ब्रिटस ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा था इस तरह के जो टीजर है उनपर तुरंत रोक लगा देनी चाहिए क्योंकि ये टीजर केरल की साम्प्रदायिक सौहार्दता को बिगाड़ने वाले है। 
टीजर के आने के बाद केरल की पुलिस ने फ़िल्म के मेकर्स के खिलाफ कार्यवाही करते हुए FIR दर्ज कर लिया था।
टीजर के आने के बाद 32 हजार लड़कियों का मामला तेजी से सुर्खी बन गया कि क्या सच मे केरल से ये लड़कियां ISIS में साझा होने के लिए गयी है।



Comments

Popular posts from this blog

Unlocking the Radiant Glow: Exploring the Benefits of Ghee for Skin

गृह मंत्रालय ने डॉ. धनंजय चोपड़ा को प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की

Himalayan Herb Keeda Jadi: क्या है कीड़ा जड़ी

Conjunctivitis: Understanding the Common Eye Infection

G20 summit 2023: क्या है G20? और इसका उद्देश्य क्या है? सम्पूर्ण जानकारी