Allahabad University की शिक्षिका राशि ने चौथी बार बढ़ाया देश का मान
'एसोसिएशन आफ इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग'(लंदन) की जूरी मे, लगातार चौथी बार शामिल हुई इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शिक्षिका के. राशि कुमार
![]() |
| फ़ोटो- के. राशि |
रेडियो जगत की जानी-मानी आवाज,"के. राशि बदलिया कुमार" ने अंतर्राष्ट्रीय फलक पर एक बार फिर से ना केवल संगमनगरी का बल्कि पूरे देश मान बढ़ाया है। लंदन की प्रतिष्ठित संस्थान "एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग" (AIB) ने उन्हें लगातार चौथी बार 2023 के लिए अपने पुरस्कारों के चयनकर्ताओं में शामिल किया है। इससे पहले वे सन 2020, 2021 व 2022 में भी जज रह चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के चयनकर्ताओं के पैनल में वह लगातार चौथे साल भारत की एकमात्र महिला प्रतिनिधि हैं।
![]() |
| AIB 2023 Judges list |
सम्पूर्ण विश्व से 53 चयनकर्ताओं में शामिल भारत की तीन शख्सियतो में एक नाम 'राशि' का भी है। दो अन्य शख्सियत अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रोड्यूसर राजेन गराबादु और वरिष्ठ पत्रकार रतन भारद्वाज हैं। एआईबी (AIB) प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता, टीवी, रेडियो, ऑडियो और डिजिटल प्रोडक्शन के क्षेत्र में पुरस्कार देती है। जिनके लिए दुनियाभर के मीडियाकर्मी और संस्थाएं आवेदन करती हैं। चयन प्रक्रिया सितंबर अक्टूबर में पूरी होगी । और ये पुरस्कार 10 November को लंदन में प्रदान किये जाएंगे ।
के. राशि कुमार की विशिष्ट जानकारी
| विशिष्ट जानकारी | के राशि कुमार बदलिया |
|---|---|
| पहली आवाज | उत्तर प्रदेश के पहले FM रेडियो रेनबो लखनऊ की पहली आवाज |
| लिखी गई पुस्तकें | - एक गिफ्ट - टू जीरो वन - माय एटिक - पैंडोरा |
| पुरस्कारों से सम्मान | - रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार: 2016 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदान किया गया |
वर्तमान में के. राशि कुमार
वर्तमान मे के राशि कुमार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ प्रफेशनल स्टडीज की शाखा सेंटर आफ मीडिया स्टडीज मे बतौर शिक्षिका के रूप में देश के भावी पत्रकारों का मार्गदर्शन कर रही है।


Comments
Post a Comment