लक्ष्मी जी की आरती: Lakshmi Ji Ki Aarti

 लक्ष्मी जी की आरती | Lakshmi Ji  Ki Aarti

जय लक्ष्मी माता, जय लक्ष्मी माता।

तुमको निशदिन सेवत हर विष्णु विधाता ।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी रुद्राणी तू ही जग माता ।

चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ।।

दुर्गा रूप निरंजनि, सुख-सम्पत्ति दाता ।

जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ।।

तुम पाताल-निवासिनी, तू ही है शुभदाता ।

कर्म-प्रभाव प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता ।

जिस घर तुम रहती, तहँ सब सद्गुण आता ।।

सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता ।।

खान-पान का वैभव सब तुमसे आता ।

शुभ गुण मंदिर सुन्दर क्षीरोदधि जाता ।।

रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता।

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता ।।

आनन्द समाता, पाप उतर जाता ।

जय लक्ष्मी माता , जय लक्ष्मी माता ।।


लक्ष्मी जी की आरती इमेज | Lakshmi Ji  Ki Aarti Image

लक्ष्मी जी की आरती इमेज: Lakshmi Ji  Ki Aarti

Lakshmi ji ki Poja Vidhi: लक्ष्मी जी की पूजा विधि

लक्ष्मी जी की Poja को करने के लिए आपको निम्नलिखित विधि का पालन करना होगा:

पूजा सामग्री: Poja Samagri

  • लक्ष्मी मूर्ति या फ़ोटो
  • पूजा की थाली
  • दीपक (घी का)
  • अगरबत्ती
  • फूल
  • रोली, चावल
  • मिठाई भोग लगाने के लिए और प्रसाद
  • गुलाबजल

लक्ष्मी जी की पूजा के लिए मंत्र:- "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद साहु महालक्ष्मये नमः।"

पूजा विधि:

  • पूजा के लिए एक शुद्ध और साफ जगह चुनें। लक्ष्मी मूर्ति या फ़ोटो को पूजा (poja) के लिए स्थापित करें।
  • लक्ष्मी जी की मूर्ति के सामने आसन बिछाएं और अपने मन से उन्हें अभिवादन करें
  • लक्ष्मी जी की मूर्ति को रोली और चावल के अक्षत से सजाएं।
  • लक्ष्मी जी की पूजा के लिए एक दीपक लेकर उसे घी से भरें और उसे जलाकर लक्ष्मी जी की पूजा को प्रारंभ करें।
  • मंत्र का जाप करते हुए लक्ष्मी मूर्ति की पूजा करें। मंत्रों का उच्चारण करते समय मानसिक एकाग्रता को बनाए रखें
  • लक्ष्मी जी की आरती गाएं और इसके साथ गणेश जी की आरती गाना भी जरूरी होता है।
  • Poja के बाद मिठाई और प्रसाद को भगवान के प्रसाद के रूप में सभी को बांटें।
  • Lakshmi जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। लक्ष्मी जी से आशीर्वाद मांगें और अपने जीवन को समृद्धि बनाने की कामना करें।
Read More...

Comments

Popular posts from this blog

RCB के नए मालिक: ₹16,706 करोड़ की महा-डील के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में एक नए युग का आगाज़

60 Happy Raksha Bandhan Wishes, Quotes And Images

Krishna Janmashtami Images, Quotes 2025

Happy Fathers Day 2025: Quotes, Messages, Images, Greetings and Wishes