पंकज उधास के निधन से संगीत जगत में शोक की लहरें
पंकज उधास के पीआर ने बताया कि सिंगर का निधन 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. लंबे समय से वो बीमार थे. बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।
![]() |
| फोटो.पंकज उधास |
चिट्ठी ना कोई सन्देश, जाने वो कौन सा देश...जहाँ तुम चले गये...
उदास की गायकी में वह मधुरता और गहराई थी जो उन्हें सर्वश्रेष्ठों में गिनाती थी। उनकी धुनों में ज़िन्दगी की हर रंगत और भावना छुपी होती थी। उनके गाने न सिर्फ मन को छू जाते थे, बल्कि दिल को भी छू जाते थे। पंकज उदास का निधन संगीत जगत के लिए क्षति है। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।
![]() |
| फ़ाइल फ़ोटो. पंकज उधास |
संगीत जगत के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
पंकज उधास का नाम गजल गायकों की प्रमुख सूची में हमेशा सम्मिलित रहेगा
Read More....


Comments
Post a Comment