Ayodhya Ram Navami : राम नवमी पर सबको मिलेगा प्रभु राम का दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने रद्द किए सभी VIP पास
अयोध्या राम मंदिर : राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में भीड़ को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सभी प्रकार के VIP पास, आरती बुकिंग को रद्द कर दिया है। जिससे आम भक्तो को श्री राम का दर्शन करने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना करना न पड़े।
राम नवमी पर सबको मिलेगा प्रभु राम का दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने रद्द किए सभी VIP पास
![]() |
| Photo- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र |
श्री राम नवमी महोत्सव के ध्यान में रखते हुए श्री राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा भक्तो से किया गया निवेदन:
1. राम नवमी के पावन पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा विशिष्ट व्यवस्था की गई है।
2. रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 03:30 AM बजे से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध करने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
दिनांक 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सभी प्रकार के विशिष्ट पास/दर्शन-आरती आदि की बुकिंग को रद्द किया जा चुका है।
3. सभी को एक ही रास्ते से जाना होगा। दर्शन के समय को बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगला आरती से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगा। चार बार लगने वाले भोग के लिए केवल पांच-पांच मिनट के लिए ही पर्दा बंद होगा।
4. विशिष्ट महानुभावों से अनुरोध है कि वे दर्शन हेतु 19 अप्रैल के बाद ही पधारें।
5. श्री राम जन्मोत्सव का प्रसारण अयोध्या नगरी में लगभग सौ बड़ी LED स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। न्यास के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लाइव प्रसारण होगा।
6. दर्शन के दौरान परेशानी और समय की बर्बादी से बचने के लिए दर्शनार्थियो को अपना मोबाइल, मूल्यवान वस्तुएं इत्यादि साथ नहीं लाने चाहिए।
श्री राम नवमी महोत्सव के दृष्टिगत विनम्र निवेदन:
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) April 15, 2024
श्री राम नवमी के पावन पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा विशिष्ट व्यवस्था की गई है।
श्री रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः काल साढ़े तीन बजे से श्रद्धालुओं को… pic.twitter.com/bIEupCC8dc
Read More
डिजिलॉकर क्या है? इस पर एकाउंट बनाने के लिए आपके पास कौन से डॉक्यूमेंट होना जरूरी है

Comments
Post a Comment